प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर के कल्याणपुर पहुंचे बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने 2025 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथ मजबूत करने को लेकर लोगों से अपील किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा की हमारे नेता नीतीश कुमार जी ने विकास काम किया है। आम जनताओं के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री किया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। अब बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और अन्य पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को 400 से बढ़ाकर सीधे 1100 कर दिया गया है। मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पेंशन में यह करीब तीन गुना की बढ़ोतरी मानी जा रही है। मंत्री महेश्वर हजारी ने इसे गरीबों के लिए जीवन रक्षा कवच बताया है।



