प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
हरियाणा साइबर के पुलिस पदाधिकारी ने जांचों उपरांत कल्याणपुर गांव के शशि भूषण लाल के पुत्र समस्तीपुर एचडीएफसी बैंक के कर्मी विशाल कुमार को धोखाधड़ी के मामले में 11 जुलाई को पकड़ कर अपने साथ ले गई थी उसे छोड़ दिया। इस संबंध में हरियाणा पंचकूला थाना के साइबर थाना अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के 42 लाख 50000 रुपए गवन के मामले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दो युवक को हिरासत में लेते हुए हरियाणा के पंचकूला थाना लाई गई। गहन पूछताछ के दौरान यह सभी निर्दोष पाए गए। दूसरे युवक रामपुरा गांव के रोशन कुमार को गवन के डेढ़ लाख रुपए उसके अकाउंट में पाए गए जो जमा करने के बाद छोड़ दिया गया। विशाल कुमार के घर पहुंचते हैं उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता शाहिद ग्रामीणों के चेहरे खिले। ग्रामीणों का कहना है कि विशाल एचडीएफसी बैंक समस्तीपुर में एफ एमडी पद पर वर्षों से कार्यरत है। बैंक के शाखा प्रबंधक संदीप जयसवाल ने बताया कि इसका कार्य काफी सराहनीय है।



