मुजफ्फरपुर/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
महिला भिखारी का भेष बनाकर घर में घुसी थी। चोरी करने वाली महिला कि करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले की कर रही है छानबीन।
शुक्रवार को काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सदपुरा मोहल्ले के मिल्की टोला में एक महिला भिखारी का भेष रखकर महिला ने मोहल्ले में घर-घर जाकर भीख मांगी। उसके बाद महिला राजन कुमार के घर में गेट खोलकर घुस गई और घर में बने ऑफिस से एक लाख पचपन हजार रुपए चोरी कर भाग गई। चोरी कि घटना घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। राजन कुमार ने बताया कि उनका बेला औद्योगिक क्षेत्र में पेपर कप प्लेट कि फैक्ट्री है ।घर में ऑफिस है।

बैंक में पैसे जमा करने जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही महिला ने घर में घुसकर चोरी कि घटना को अंजाम दे फरार हो गई। पूरे मामले को लेकर काजीमोहम्मदपुर थाना प्रभारी रवि गुप्ता ने कहा सीसीटीवी के आधार पर महिला का पता लगाया जा रहा है।



