बगहा/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
बगहा में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है की चौतरवा थाना क्षेत्र के वाल्मीकि पेट्रोल पंप के सामने स्थित रामचंद्र पब्लिक स्कूल के निजी हॉस्टल में हाल ही में भर्ती हुए छात्र की अचानक मौत के बाद, उसके नाक और मुंह से खून निकलता देख परिजनों का गुस्सा भड़क गया।
उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बगहा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि छात्र अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।



