थाना से महज कुछ मिटर की दूरी पर हो रहा था संचालित
मधुबनी/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
बिहार के एसटीएफ ने गुरुवार देर रात फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और खुटौना थाना समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया।मधुबनी के खुटौना प्रखंड के स्थानीय बाजार और झांझपट्टी गांव में चल रहा था कारखाना। यह अवैध फैक्ट्री मेसर्स किसान इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से कृषि उपकरण मरम्मत केंद्र की आड़ में संचालित हो रही थी। यह फैक्ट्री खुटौना थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर चल रहा थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में निर्माणाधीन हथियार, उपकरण और सामग्रियां बरामद की गईं।
पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अवैध कारोबार के तार मुंगेर तक जुड़े हुए हैं।जहां से कुशल कारीगर इस कारोबार में शामिल थे। इन कारीगरों ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में किराए के मकान में रहकर यह कार्य किया करते थे।
खुटौना थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।



