पूर्णिया/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
पूर्णिया के इंडिया ईंट भट्ठा स्थित पोखर में एक 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कनैला गांव के समीप वार्ड 17 की है।मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कुच विहार के बलार हाट निवासी उदास वर्मन के बेटे सूरज वर्मन के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक इंडिया ईंट भट्ठा में ईंट पकाने का काम करता था। मृतक का शव ईंट भट्ठा के अंदर बने पोखर में तैर रहा था, जिसे काम कर रहे अन्य मजदूर ने देखा। बताया जाता है कि मृतक अपने पिता के साथ ईंट भट्ठा में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व उसके पिता घर गए हुए थे।
जिसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।



