कटिहार/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बिहार के कटिहार में अपराधियों का तांडव । जहां अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर की हत्या। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इसके बाद पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के मलिनिया गांव में एक अधेड़ को बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली लगने के बाद अधेड़ की हालत काफी गंभीर हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया । जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राधेश्याम मंडल के रूप में हुई है। खेत के बासा में सोते समय अपराधियों ने गोली मार दी थी।और मौके से फरार हो गए। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुर्सेला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




