करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर पांडेय पुल के समीप रविवार को एक अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को रौंद दिया । जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया । जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद मुक्त कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़हरी थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी नीतीश कुमार गोस्वामी अपनी मां गीता देवी और चेनारी थाना क्षेत्र के मुजियां निवासी जीजा अमित कुमार के साथ मार्केटिंग करने के लिए बाजार आ रहा था । इस बीच पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी । जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गया । घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया ।चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया ।



