तकनीकी खराबी के चलते बंद थी मशीन
ट्रायल के बाद सीमित मरीजों की जांच शुरू
गंभीर और जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिकता, तकनीकी स्टाफ का रहा निगरानी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर जनपद मे ट्रामा सेंटर अमहट में पिछले तीन दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मंगलवार से मरीजों के लिए दोबारा शुरू कर दी गई। मशीन में आई तकनीकी समस्या को दूर कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अविनाश चंद्र गुप्ता और सीटी स्कैन सेंटर के ऑपरेटिंग इंचार्ज के प्रयासों के बाद जांच सुविधा बहाल हो सकी।
तकनीकी स्टाफ के अनुसार मशीन को फिलहाल ट्रायल पर रखा गया है। ऐसे में अभी सीमित संख्या में मरीजों की ही सीटी स्कैन जांच की जाएगी। विशेष रूप से गंभीर स्थिति वाले और चिकित्सकीय रूप से तत्काल जांच की आवश्यकता वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मशीन के संचालन पर तकनीकी टीम लगातार नजर रख रही है। ट्रायल सफल रहने और मशीन के पूरी तरह सामान्य रूप से काम करने के बाद सीटी स्कैन जांच की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।




