प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत स्थित मालीपुर मनोरथपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी का थाना कांड संख्या 12/21 के प्राथमिकी अभियुक्त अवधेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेजा है। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि 21 से लगातार पुलिस उनकी तलाश में थी, जेल भेजे गये अभियुक्त मुख्यमंत्री नल जल योजना में घपलेबाजी किए थे। इसी को लेकर तत्कालीन पंचायत सचिव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया। प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायत में नलजल में अनियमितता बरतने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अन्य कई पंचायतों से नल जल में शिकायत मिली है जांच कराई जा रही है जांचों उपरांत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।



