गोपालगंज बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
गोपालगंज में 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मनीष यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इससे पहले दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में आपराधी की गोली से एक एसटीएफ के जवान घायल हो गए। इस घटनाक्रम में घायल जवान का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है और यह खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि, कुख्यात अपराधी मनीष यादव पर पूर्व मुखिया और शिक्षक अरविंद यादव हत्याकांड का आरोप था। इसके साथ ही इस पर अन्य कई मामले में मुक़दमा दर्ज था ।अब गोपालगपुर थाना क्षेत्र रामपुर खुर्द गांव के समीप मुठभेड़ में इसकी मौत हो गई है। इस बात कि पुष्टि गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने की है।



