पटना बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी मंदिर के पास का है। जहां अपराधियों ने बच्चे को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन में जुट गई। इसके साथ ही घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने मृतक की पहचान साहिल कुमार के रूप में किया है। बताया जाता है कि साहिल अपने (बुलेट) मोटरसाइकिल पर सवार होकर बच्चे को छोटी मंदिर के पास स्कूल में छोड़ने गए थे। जहां लौटने के क्रम में घात लगाए अपराधियों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से साहिल घायल हो गया।



