करगहर/Etv News 24/रोहतास
बड़हरी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के बधार में शुक्रवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक मजदूर व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया । जिसे परिजन तत्काल सदर अस्पताल सासाराम ले गए । जहां जांचों परांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहुआरा निवासी 42 वर्षीय कमलेश पासवान गांव के समीप धर्मावती नदी की ओर शौच के लिए गए थे । निवृत होकर वे दातुन तोड़ने के लिए पेड़ पर जैसे ही चढ़े । करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए । नदी की ओर गए अन्य किसानों ने घटना को देख शोर मचाया । उन्होंने बताया कि विगत 6 माह से हाई वोल्टेज का विद्युत तार पेड़ पर गिरा हुआ था । जिसे हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने विभाग को कई बार शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । कमलेश पासवान ने पेड़ पर गिरे हाई वोल्टेज विद्युत तार पर ध्यान नहीं दिया फल स्वरुप दातुन तोड़ने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गए । घटना की सूचना पर मुखिया अशोक सिंह सहित ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई । बताया कि मृतक को नाबालिक एक पुत्र व पुत्री हैं । उसके मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है ।



