सासाराम/Etv News 24/ रोहतास
सासाराम: जिला प्रशासन ने समाहरणालय के ठीक सामने वर्षों से जमे अवैध अतिक्रमण को हटाकर स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था और सार्वजनिक हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा की गई यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई।अतिक्रमण हटाए जाने के बाद कुछ लोगों द्वारा जमीन को वक्फ संपत्ति बताए जाने के दावे किए जा रहे हैं। इस पर प्रशासनिक सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में सार्वजनिक स्थल या सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है। यदि संबंधित भूमि वक्फ की भी हो, तब भी उसे अतिक्रमण मुक्त कराना कानूनन आवश्यक है।प्रशासन का कहना है कि समाहरणालय के सामने अवैध कब्जे के कारण यातायात बाधित हो रहा था और सुरक्षा की दृष्टि से भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। इसके अलावा वहां संचालित मछली मंडी से गंदगी, भीड़ और ट्रैफिक जाम की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।



