समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ के परतापुर चोक के समीप सोमवार की देर एक बाईक दुसरे बाईक के आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं बाईक भी गंभीर रूप छतिगरसत हो गया। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी अमीरी दास का पुत्र 20 वर्षीय बिट्टू दास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां युवक का ईलाज चल रहा है।वहीं धटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाईक को जप्त कर थाना ले आया है। पुलिस ने बताया कि जख्मी युवक का ईलाज चल रहा है। परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई किया जाएगा।



