समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
दुर्गा मंदिरों में सवेरे से श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन व खोईछा भरने को लेकर उमड़ी। कई महिला श्रद्धालु फल का सेवन गंगाजल स्पीकर पीकर पूजा अर्चना कर रही हैं। प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमरी ,वैसे पुरुष श्रद्धालु भी माता के दर्शन को लेकर मंदिर पहुंचे। ध्रुवगामा सती स्थान वासुदेवपुर दुर्गामंदिर जर्नादनपुर रामभद्रपुर तीरा जटमलपुर लक्ष्य रामपुर सोमनाहा मोहनपुर टारा सैदपुर मालीनगर चौक कलौजर सलहा बरहेता चकमेहसी आदि दुर्गा मंदिरों में भी काफी भीड़ रही। जगह-जगह पुलिस की गाड़ी देखी गई। कल्याणपुर क्षेत्र में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा दलबल के साथ जगह-जगह गस्ती में देखे गए। वही चकमेहसी क्षेत्र में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ जगह-जगह गस्ती में देखे गए।पंडित राज नारायण झा शिवम पाठक लाल बाबा दुर्गा सप्तशती के पाठ में लीन थे। कल्याणपुर चौक पर यजमान अंजनी शर्मा अश्विनी शर्मा कृष्ण गोपाल शर्मा संजू देवी । सती स्थान में अनिमेष कुमार सिंह रीता देवी बसंत कुमार सिंह भूतपूर्व सैनिक विकास कुमार चंदन कुमार सिंह शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग कर रहे थे।



