पुलिस ने शब को कब्जे में ले पोस्टमार्टम में भेजा
कबीर अंत्येष्टि योजना से मुखिया ने दिया परिजनों को₹3000
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जटमलपुर गांव में गुरुवार को एक किशोर की मौत बागमती नदी में लूढक कर गहरे पानी में चले जाने से हो गई। गांव के कुछ बच्चों के साथ नदी किनारे घर रहने के कारण नदी की ओर किशोर चला जहां लुढ़क कर नदी के गहरे पानी में चला गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण गोताखोर जूटे। अथक प्रयास के बाद आगे जाकर मृत अवस्था में किशोर मिला। मिली जानकारी मृतक किशोर वार्ड पांच आशुतोष कुमार राय के 4 वर्षीय पुत्र पुष्प कुमार।सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल। मुखिया अर्चना कुमारी में कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजन को ₹3000 दिए । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शब को परिजनों को सौंपा। इस घटना को लेकर गांव में काफी कोहराम मचा हुआ है।



