तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू रोहतास एनएच 119 पर एक मासूम बच्चा अपनी मां से हाथ छुड़ा कर रोड पर दौड़ गया।डेहरी से रोहतास की ओर जा रही एक बड़ी मिक्सचर मशीन वाले ट्रक के चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।बच्चा जिसका नाम अनुराग शर्मा,उम्र लगभग 02 वर्ष,पिता अजीत कुमार शर्मा ,ग्राम- पड़रियाथाना-अझोर मेन रोड के सामने अमझोर थाना के सटे उसका घर है।थानाध्यक्ष अमझोर अमित कुमार ने बताया कि गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।और बॉडी को सासाराम सदर अस्पताल शव परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। इस हृदय विदारक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूत्रों के हवाले से पता चला कि मृतक अनुराग के पिता ड्राइवर हैं।और उनकी पत्नी चंदा कुमारी और एक छोटी में बेटी है जो एक वर्ष लगभग की है।अजीत का एक और बड़ा लड़का था जो जन्म के कुछ माह के अंदर बीमार होने के कारण उसकी भी मृत्यु हो गई थी। अन्त परीक्षण से लौटने पर जब मृतक बच्चे को घर लाया गया। मां सहित पूरे परिवार में चीख चिल्लाहट मच गई।और इलाके के लोगों ने भी मासूम बच्चे की लाश देख कर फूट फूट कर रो पड़े।बहुत ही हृदय विदारक घटना घटित हुई है।




