शिवसागर/रोहतास/Etv News 24
रोहतास के शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि शिकायत मिलने पर सिविल सर्जन ने PHC का औचक निरीक्षण किया, जहां डॉक्टर अपने चेंबर से अनुपस्थित पाए गए।तलाश के दौरान शिवसागर थाना पुलिस ने उन्हें उनके आवास से कई शराब की बोतलों के साथ बरामद किया। जांच में शराब के नशे की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब सवाल उठ रहा है कि जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे थे, तब प्रभारी डॉक्टर अपनी जिम्मेदारियों से दूर क्यों थे ?



