तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
यह सफलता केवल 12 विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे तिलौथू क्षेत्र और ग्रामीण प्रतिभाओं की जीत है। सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो सफलता अवश्य कदम चूमती है।समान समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं शिक्षाविद ओम जी ने और सत्या नंद कुमार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए रौशन कुमार एवं आदर्श कुमार जो कि इस संस्था के शिक्षक हैं। विशेष रूप से बधाई दी, जिन्होंने अथक मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन ने इन विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।आज इन 12 युवाओं के चयन से न केवल उनके परिवारों में खुशियों का दीप जला है, बल्कि आने वाले समय में सैकड़ों घरों में आशा, आत्मविश्वास और सफलता की रोशनी फैलेगी। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यह सोचते हैं कि बड़े सपने केवल बड़े शहरों में ही पूरे होते हैं।समाजसेवी व शिक्षा विद ओम जी ने कहा कि याद रखिए,”मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है।पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”चयनित सूचीप्रकाश कुमार (बाबुगंज ), अविनाश कुमार (तिलौथू उत्तरपार्टी)बलजीत कुमार ( चटनी बिगहा )अमृता कुमारी ( बाबुगंज )सकीना खातून (कर्मा )ममता कुमारी ( नायकागाँव )पूजा कुमारी ( जमुहारा )प्रीति कुमारी ( दूधमी दिहरी )शिवानी कुमारी (अमरा )पप्पू कुमार (मीरा सराय )आप सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफल सेवा जीवन एवं निरंतर प्रगति की हार्दिक शुभकामनाएं।



