प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस को मालीनगर सिमरी गांव का लोगों ने गांव में शोर शराबा करने को लेकर पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने दलबल साथ अवर र्निरीक्षक रामनारायण महतो को भेजा। गांव में जाकर पुलिस ने मालीनगर सिमरी गांव मिश्री सहनी के पुत्र दिलीप सहनी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर लाया जहां चिकित्सकों ने मेडिकल जांच में उसे नशा पान किए हुए पाया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत उसे उत्पाद न्यायालय में भेजा गया। जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी।



