प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/ Etv News 24
जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वाधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर प्राथना सभा एवं एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम तथा वैष्णव जन तो तेने कहिये… का मंचन श्रीमति सविता कुमारी तथा श्रीमती दीपा गुप्ता कलाकारों द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने राष्ट्रपिता को युग पुरुष की संज्ञा दी तथा इस बात पर दुख व्यक्त किया कि आज राष्ट्रपिता को शहीद करने वाली विचारधारा के लोग सत्ता के शिखर पर है। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक है। आज विघटनकारी शक्तियाँ जिस प्रकार इस देश के सांप्रदायिक ताने बाने को नष्ट करने पर लगी हुई हैं ऐसे में राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलकर ही इस देश को बचाया जा सकता हैI श्री तमीम ने उनके आदर्शों पर चलने एवं देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे एससी विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह हजारी, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, आशुतोष कुमार, सूरज राम, परमानन्द मिश्र, कृष्णा कुमार राय, अमरेन्द्र कुमार, महफूज आलम, मो० ऐनूल, मो० जुल्फिकार आलम, मो० फैयाज़, शशि कुमार, अवधेश कुमार राय, सेराज अहमद, प्रमोद कुमार सिंह आदि लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।



