करगाहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड-करगहर में शनिवार को प्रधानाध्यापक विजय बहादुर सेठ के अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें नैतिक शिक्षा,नियमित उपस्थिति,गृहकार्य की निगरानी और सुरक्षित शनिवार जैसी गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस संगोष्ठी में बच्चों के चहुंमुखी विकास तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित करने को लेकर बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की गई।उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विजय बहादुर सेठ ने कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता और उसके उज्जवल भविष्य के निर्माण में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावक एवं समाज का भी बराबर का योगदान होता है।उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके बदलते व्यवहार और मानसिक स्थिति पर भी नियमित रूप से नजर रखे।इसमें अभिभावकों के द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए।इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष जीतेन्द्र राम,सचिव उर्मिला देवी,समाजसेवी राजेंद्र तिवारी,चंद्रमा तिवारी,अनिल कुमार एवं शिक्षक सुनील कुमार, सीमा कुमारी,आरती कुमारी,वंदना कुमारी आदि उपस्थित रहे।



