चेनारी/रोहतास/Etv News 24
चेनारी सीओ पूजा शर्मा द्वारा मिट्टी लदे एक हाईवा को शुक्रवार को जब्त किया गया था। लेकिन मीडिया द्वारा सीओ से सम्पर्क करने पर बोला गया कि आवेदन थाना को दे दिया गया है जबकी इस संबंध में चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार से जानकारी मांगा गया तो उन्होनें स्पष्ट बताया की सीओ द्वारा मुझे एवं थाने में किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।सवाल यह है कि जब सैकड़ों मिट्टी लदे हाईवा दिन रात सड़क पर सरपट दौड़ है तो एक हाईवा जब्त करने का क्या मतलब, अगर हाईवा जब्त ही किया गया तो स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बयानों में इतना विरोधाभास क्यों??सथानिय लोगों का कहना है कि दाल में काला है या पूरा दाल ही काला है ये तो वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के खुलासे से ही स्पष्ट हो पायेगा। इधर पीएनसी के अधिकारीयों के कहा की इस मामले को लेकर रोहतास जिला पदाधिकारी से जल्द मुलाकात किया जाएगा। चेनारी अंचल अधिकारी पूजा शर्मा द्वारा इस मामले को लेकर पीएनसी, मीडिया एवं लोगों को गुमराह किया जा रहा है ऐसा स्थानीय लोगों के बीच चर्चा के बाद दवा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीओ एवं थानाध्यक्ष के विरोधाभास बयान से रहस्य और गहरता जा रहा है। लोगों का कहना है की स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक महकमें ये टकराव की शुरुआत है या और कुछ…इसका खुलसा वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी ही बेहतर ढंग से कर सकते है जांच पड़ताल करने के बाद….



