प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता पंचायत के वार्ड संख्या 6, बरहेता गांव निवासी शम्भू प्रसाद देव के 23 वर्षीय पुत्र, सुधाकर कुमार की शनिवार की अहले सुबह पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां से पटना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। वहां से ऐम्बुलेंस से शव पैतृक गांव पहुंचने पर गांव में चारों ओर कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अपराह्न् समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के डॉक्टर शालिग्राम इन्टर कालेज गति रामनगर ध्रुवगामा के समीप अज्ञात सीएनजी आटों से आमनने सामने बाइक की टकर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसे इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज लेजाया गया।जहां से डाक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां युवक की मौत हो गई।



