प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरसंड गांव में एकतरफा प्यार में एक युवक ने मोबाइल के टावर से कुदकर जान दे दी। मृत युवक की पहचान उक्त गांव निवासी नथुनी पासवान का 20 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर के पास की ही एक शादीशुदा महिला से एक तरफा प्यार करता था।
वह बार बार महिला पर शादी करने का दबाव बनाता था, लेकिन महिला शादी करने से इंकार कर रही थी। बताया गया है कि शनिवार दोपहर युवक गांव स्थित मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़े देख गांव के लोगों की भीड़ उमड़ गयी। टावर पर चढ़कर युवक आवाज लगा रहा था, कुद जाऊंगा फान जाऊंगा, शादी नहीं करोगी तो अपनी जान दे दूंगा परन्तु युवक ने आखिरकार ऐसा ही किया। बताया गया है कि दो बजे से शाम 6 बजे तक गांव और परिवार के लोग युवक को टावर से उतरने का आग्रह करते रहे थे, लेकिन युवक अपनी बात पर ही अड़ा रहा। उसका कहना था कि महिला जबतक शादी नहीं करेगी वह टावर से नहीं उतरेगा। टावर से कुदकर जान दे देगा। बताया गया है कि शाम करीब 6 बजे युवक ने टावर से छलांग लगा दी। जिससे जमीन पर गिरते ही वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस उसे लेकर कल्याणपुर सीएचसी पहुंची तबतक युवक की मौत हो गयी। इस संबंध में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि युवक ने प्रेम प्रसंग में टावर से कुदकर जान दी है। बहरहाल इस घटना ने 1975 ई में बनी फिल्म शोले की याद ताजा कर दी।



