करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत सहुआर गांव में शुक्रवार की देर रात विषैले सांप के काटने से पूर्व चौकीदार की मौत हो गई । बताया जाता है कि सहुआर निवासी व पूर्व चौकीदार लाल बाबू पासवान सासाराम चौसा पथ में स्थित नव निर्मित मकान में सोया था।इस बीच देर रात एक विषैले सांप ने उसे काट लिया । असहनीय दर्द होने पर वह जोर से चिल्लाया ।आवाज सुन कर परिवार के दौड़े । जहां उन्होंने जहरीले सांप को भागते देखा । परिजनों ने झाड़ फूंक के लिए उसे कई जगह ले गए।जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो वे स्थानीय पीएचसी में ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।



