प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत स्थित वार्ड 06 मैं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमरिया संचालित है विद्यालय में कुल 180 छात्र हैं शिक्षकों की संख्या प्रधानाध्यापिका निर्मला कुमारी को लेकर 9 है। मात्र दो कमरे में 5 वर्ग संचालित होता है इसी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 49 संचालित होती है सेविका पूनम कुमारी सहायिका राम परी देवी कार्यरत है। विद्यालय का छत टूटा हुआ है जिस किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय भवन को लेकर कई बार बी आर सी मैं पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित ग्राम पंचायत राज के मुखिया सामंत कुमार को दी गई। विद्यालय के पास भूमि है जिसमें नए वर्ग कक्ष बनाए जा सकते हैं। विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव बबलू कुमार सहनी वार्ड सदस्य सुमन सौरभ कोषाध्यक्ष नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि सिमरिया मध्य में विद्यालय स्थापित है यहां भवन का थोड़ा अभाव है भवन है भी वह जर्जर है। विभागीय पदाधिकारी को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अभिलंब यहां भवन निर्माण की आवश्यकता।



