करगहर रोहतास /Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेमरी मध्य विद्यालय में शनिवार को शौच करने गई छात्रा शौचालय के अंदर मूर्छित काफी देर तक पड़ी रही । जानकारी पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया । ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन के अंदर अंधेरे कमरे में शौचालय का निर्माण किया गया है । जिसमें हवा प्रवेश के लिए वेंटिलेटर भी नहीं छोड़ गया है । पढ़ाई के दौरान आठवीं वर्ग की एक छात्रा शौचालय के अंदर गई । जब काफी देर हो गया तो उसकी सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। शिक्षकों ने प्रयास कर दरवाजा खोला तथा उसे बाहर निकल गया । इसकी सूचना अभिभावक इकबाल अली को दी गई ।विद्यालय पहुंचे अभिभावक ने जब बच्ची के मूर्छित होने का कारण पूछा तो । कंप्यूटर ऑपरेटर व सहायक शिक्षक अनिल सिंह सहित कई शिक्षक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बच्ची को लेकर बाहर जाने को कहा । जब यह बात ग्रामीणों को पता चली तो विद्यालय परिसर में पहुंच जमकर हंगामा किया । उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर घुप अंधेरे में बना शौचालय वेंटिलेटर नहीं होने के कारण गैस से अंधेरे से भयभीत होकर विगत एक वर्ष में आधा दर्जन छात्रा मूर्छित हुए हैं ।पूर्व जिला परिषद व मुखिया प्रतिनिधि शकील अहमद ने बताया कि विद्यालय में 14 डिसमिल भूमि है । जिसमें भवन का निर्माण होने की वजह से शौचालय का निर्माण खुले की जगह अंदर किया गया है । जिसमें वेंटीलेटर नहीं है ।उन्होंने बताया कि लाइट काटने के बाद चारों ओर अंधेरा छा जाता है ।प्रभारी बीईओ मनोज राम ने बताया कि किन परिस्थितियों में बिना वेंटिलेटर तथा अंधेरे कमरे में शौचालय का निर्माण किया गया है । जांच की जाएगी । उन्होंने कहा कि अभिभावकों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कंप्यूटर आपरेटर व शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।



