प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। इस समाज में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुक्तापुर नगर निगम क्षेत्र के गाढ़ा गांव में छापेमारी कर मध्य निषेध के तहत आरोपी कपिलेश्वर सहनी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी गांव के मारपीट के आरोपी धर्मेंद्र साह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी।



