अधिकारों की आवाज बुलंदबाबूराम वर्मा के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस नेता
पिछड़े वर्ग के मुद्दों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुलतानपुर मे पिछड़ा वर्ग कांग्रेसियों के तरफ से विभिन्न मांगों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिलाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस बाबूराम वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने पिछड़े वर्ग के हितों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए संबंधित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस मोहसिन सलीम, प्रदेश महासचिव रामकुमार यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी सलाहुद्दीन हाशमी, शहर प्रवक्ता हामिद रायनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शारिक अल्वी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा आरटीआई शहर अध्यक्ष मोहम्मद सईद शब्बू, पसमांदा समाज के नेता खालिक मंसूरी, सेवादल जिला उपाध्यक्ष एकराम खान, ओबीसी जिला प्रवक्ता हरिपाल वर्मा, युवा कांग्रेस नेता अबरार अहमद और विनय वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछड़ा वर्ग देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बावजूद समाज के विभिन्न वर्गों को अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। नेताओं ने राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से पिछड़े वर्ग से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने दिखाया एकजुटता का दम
ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों और सामाजिक वर्गों से जुड़े नेताओं की मौजूदगी ने पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के हक और अधिकार से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि पिछड़े वर्ग की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित करते हुए कांग्रेस ने आने वाले दिनों में इस मुद्दे को और व्यापक स्तर पर उठाने के संकेत भी दिए।




