कुशीनगर उत्तर प्रदेश न्यूज डेस्क/Etv News 24
एसआई अनुराग शर्मा ने संभाला बहादुरपुर चौकी का कार्यभार
कुशीनगर। एसआई अनुराग शर्मा ने बहादुरपुर चौकी प्रभारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। बीते बुधवार को थाना तरयासुजान अंतर्गत बहादुरपुर चौकी का कार्यभार नवागत बहादुरपुर चौकी प्रभारी एसआई अनुराग शर्मा ने ग्रहण किया। एसआई अनुराग शर्मा ने बताया कि पीड़ित को समय पर उचित न्याय दिलाने और गरीब असहाय फरियादियों की पारदर्शिता पूर्वक फरियाद सुनकर उनको समय पर निष्पक्ष न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। चौकी प्रभारी श्री शर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण चौकी क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने व शांति व्यवस्था के सफल प्रयास किया जाएगा साथ ही चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, आगे कहा कि सुशासन और अपराध मुक्त समाज की स्थापना की पूरी कोशिश की जाएगी व पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलेगा। अपराधियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी व अपराधियो की धरपकड़ कर अपराध पर अंकुश लगाने के साथ- साथ पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।बता दे कि हाटा कस्बा चौकी इंचार्ज रहे एसआई अनुराग शर्मा को बीते सोमवार बहादुरपुर चौकी का प्रभार मिला है।



