बेगूसराय बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बेगूसराय में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।घटना मंझौल बखरी पथ के तुलसीपुर चौक की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की हले सुबह बेगूसराय में दो बसों की आमने सामने की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बस के शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं कई यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। घटना मंझौल बखरी पथ के तुलसीपुर चौक के पास घने कोहरे के कारण दो बसों की जबरदस्त टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकाला गया। सुचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।



