करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर गांव में सोमवार की देर शाम बुजुर्ग महिला को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । घायल महिला को सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया । इस संबंध में महिला के पति ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।घटना के संबंध में अख्तियारपुर निवासी रामाशीष सिंह ने बताया कि 62 वर्षीया उनकी पत्नी सुखिया देवी गली में महिलाओं के साथ बात चीत कर रही थी । इस बीच बाल्टी में पानी लेकर गुजर रहे बलराम सिंह ने एक बाल्टी पानी मेरी पत्नी के सिर पर डाल दिया । जब उसने विरोध किया तो वह गाली गलौज करते हुए घर से लाठी डंडा लेकर आया और सिर पर प्रहार कर दिया । खून से लथपथ स्थिति में उसे सीएचसी में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बुजुर्ग महिला को लाठी से पीट कर जख्मी करने के मामले में इस गांव के बलराम सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।




