प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में नामापुर गांव के ध्रुव सहनी ,फुदन सहनी ,मनीष कुमार एवं पवन सहनी शामिल है। सभी जख्मी का ईलाज पीएचसी में कराया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दिया। पुलिस ने बताया कि जख्मीके परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई किया जाएगा।



