सासाराम/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
सासाराम के प्रतापगंज में दो पक्षों में नोक झोंक मौके पर पहुंचे SDM आशुतोष रंजन ओर नगर थाना की टीम। जांच में जुटी पुलिस।
हालात सामान्य। 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प, बदमाश फरार
सासाराम में पुलिस और एसडीएम की टीम मौके पर पहुंची
दुकानदार से मारपीट का मामला
गुरुवार की रात नगर थाना क्षेत्र के प्रतापगंज मुहल्ले में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी मुद्दे को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नगर थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ वहां आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम आशुतोष रंजन और एसडीपीओ दिलीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पीड़ित दुकानदार से अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जानकारी ली है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस कैंप कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने भी स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली है।



