डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
बस्तीपुर स्थित आर एस के पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 12वीं तक के लगभग 2000 छात्रों में से 95 प्रतिशत से अधिक अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ भाग लिया।वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अधिकांश मेधावी छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 500 से अधिक रही, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संवाद ही बच्चों की सफलता का मूल आधार है और यही कारण है कि विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान सत्र में डे-केयर के बच्चों ने भी शैक्षणिक रूप से सराहनीय प्रदर्शन किया है। साथ ही आगामी सत्र 2026-27 में आर एस के ट्यूटोरियल और आर डी के स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत की जाएगी, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। सफल छात्रों को स्कूल का नाम छपा कप देकर सम्मानित किया गया। अभिभावक गुड्डू पासवान ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और बच्चों को प्रोत्साहित करने की पहल को सराहनीय बताया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. एन. सिंह, प्रधानाचार्या प्रेमलता शर्मा, उप-प्रधानाचार्य रविशंकर श्रीवास्तव सहित सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।



