करगहर रोहतास/Etv News 24
बड़हरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत खखड़ा गांव में गुरुवार की देर रात आग लगने से खपरैल मकान में रखें एक किसान के अनाज व कषि यंत्र जलकर राख हो गया । इस संबंध में पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।खखड़ा निवासी किसान परमहंस पटेल ने बताया कि गांव के समीप स्थित खपरैल मकान में वे अनाज व कृषि उपकरण रखे थे । इस बीच देर रात खपरैल में किसी ने आग लगा दी । आग लगी कि इस घटना में दो विद्युत मोटर, तीन ग्लैंन्ड़र , चार क्विंटल आलू 2 क्विंटल चावल 3 क्विंटल गेहूं चार चौकी व बिछावन तथा नगद 25 हजार रुपए जलकर राख हो गए । जिसकी कीमत तीन लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है । इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।



