करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गाव में बुधवार की देर शाम पूजा अर्चना के लिए सरकारी भूमि से पीली मिट्टी लेने के विवाद में आधा दर्जन चक्र गोलियां चली । गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए । जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एक जख्मी के सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि त्रिलोकपुर निवासी राम आशीष तांती की पुत्री पूजा कुमारी सहेलियों के साथ नवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना के लिए गांव के बधार में स्थित सरकारी भूमि से पीली मिट्टी लेने गई थी । जहां उसी गांव के भुवर यादव का खेत है । इस बीच सत्येंद्र तांती के घर के समीप जब भुवर यादव लड़कियों को सिर पर मिट्टी लिए गुजरते देखा तो गाली गलौज करने लगे और आवाज लगाकर अपने परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया । उन्होंने पहुंचते ही आसपास के सभी लोगों को गाली देने लगे । जहां मौजूद राम आशीष तांती का पुत्र राम अवतार तांती ने उन्हें समझाते हुए कहा कि नवरात्रि के अवसर सरकारी भूमि से पूजा पाठ के लिए थोड़ी सी पीली मिट्टी लेने के लिए लड़कियों को गाली क्यों दे रहे है । इस बात को लेकर भुवर यादव और उनके परिवार के लोग गली गलौज करते हुए लाठी डंडे से प्रहार करने लगे । इस घटना में राम अवतार तांती का सिर फट गया । इस दौरान जब उसकी बहन पूजा उसे बचाने पहुंची तो उक्त लोगों ने लाठी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया । तभी बीच बचाव में राम अशीष तांती के परिवार के लोग वहां पहुंच गए । जिसे देख राहुल यादव एवं उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी । गोली पूजा कुमारी के समीप से गुजर गई। गोलीबारी की इस घटना में वह बाल बाल बच गई। आधा दर्जन चक्र गोलियां चलाई । गोलीबार की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ । मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है ।थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि इस संबंध में त्रिलोकपुर निवासी राम आशीष तांती ने भुवर यादव, राहुल यादव , संग्राम यादव ,जय राम यादव, बबुल यादव सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है । उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।



