करगहर रोहतास /Etv News 24
जिलान्तर्गत करगहर प्रखंड क्षेत्र के सिवन पंचायत के सिवन पोखरा स्थित अनजानबीर मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हुआ । भक्तो के जयकारों के साथ यह आयोजन प्रारंभ हुआ जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।अखंड हरिकीर्तन के दौरान ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ की मधुर धुन से पूरा गाँव एवं मंदिर परिसर गूंज उठा। कीर्तन शुरू होते ही बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े। स्थानीय कलाकारों और कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया जिसमें श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। ढोल-मजीरों की थाप और हरि नाम के संकीर्तन ने लोगों को भावविभोर कर दिया।आयोजनकर्ता विजय बहादुर सेठ ने बताया कि नवरात्र के इस शुभ अवसर पर सुख-समृद्धि और शांति की कामना के लिए यह कीर्तन का आयोजित किया गया है। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए बैठने और प्रसाद की भी समुचित व्यवस्था की गई है।इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान बद्री सेठ यमुना प्रसाद सोनी संजय कुमार राजकपूर राजेंद्र तिवारी काशीनाथ तिवारी शशिकांत कुमार गुड्डू पांडे विमल उपाध्याय विजय कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।



