प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत क्षेत्र में कार्यरत 20 राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। हड़ताल की आज तीसरा दिन है ।इसको लेकर अंचल कार्यालय में जाती आवासीय आय दाखिल खारिज परिमार्जन एवं आपदा तथा अन्य अति आवश्यक कार्य ठप होने से दुर दराज क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण विद्यार्थियों महिलाओं को काफी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है सभी निराश लौट रहे हैं। प्रमुख मांगों में गृह जिला, ग्रेड पे में सुधार कर 2800 करने की मांग स्थल जांच हेतु यात्रा भत्ता आदि प्रमुख है। राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी कब तक वह हड़ताल से वापस नहीं लौटेंगे। प्रमुख हड़ताली कर्मचारियों में कंचन कुमार विष्णु देव मोहम्मद इम्तियाज सहित 20 शामिल थे।



