प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी है। युवक का शव शहर के अनुरूप टॉकीज के पास बूढ़ी गंडक नदी के बांध किनारे क्षत – विक्षत अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतक युवक की पहचान शहर के बहादुरपुर वार्ड संख्या – 23 के स्व. जीना शर्मा के पुत्र महेश शर्मा ( 25 वर्ष ) के रूप में हुई है। शव देखने ने प्रतीत होता है कि युवक की पीट पीट कर हत्या की गयी है। परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जतायी है।मृतक युवक की पत्नी ज्योति देवी ने बताया कि वह दो दिनों से टोटो रिक्शा चला रहा था। इसकी को लेकर रात में घर से निकला था। उसके बाद हमलोग सोने चले गए थे। आज सुबह पड़ोसियों से मालूम हुआ कि बांध किनारे एक शव मिला है, जो देखने लगता है कि महेश का है।उसके बाद मैं घटनास्थल पर पहुंची और शव को देखा। उसका चेहरा पूरी तरह कुचला हुआ था। उसके कपड़े और गर्दन में रुद्राक्ष की माला से शव की पहचान की। उसने जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं।



