प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर शहर के व्यस्त बायपास रोड पर स्थित अनरूप टॉकीज के निकट सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई!जब स्थानीय लोगों ने 35 वर्षीय महेश शर्मा की लाश देखी। मृतक की पहचान राज नारायण शर्मा के पुत्र महेश शर्मा के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नगर थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी ज्योति देवी से गहन पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति देवी की दो शादियाँ थीं!जिसमें से एक पति की मौत आज हो गई। यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। मृतक का शव जिस स्थान के पास मिला,उसके निकटवर्ती घर की दीवारों पर खून के धब्बे पाए गए हैं। घर में झाड़ू और सरई टूटे हुए हालत में मिले हैं!जिससे आशंका है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई हो।वहीं घटनास्थल से खून लगे कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से अहम सुराग मिले हैं!जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



