प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय शहर के सरदार गंज के विद्यापति नगर रोड स्थित आनंद स्टोर में लूटपाट के दौरान बदमाशोंं ने दो व्यवसाई भाई को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में जख्मी व्यवसायी अभिषेक आंनद की स्थिति गम्भीर बनी है।फिलहाल पटना के एक बड़े अस्पताल में अभिषेक इलाजरत है। वहीं जख्मी छोटे भाई अनुराग आंनद का बेगुसराय के एक निजी अस्पताल में इलाजरत रहना बताया गया है।बताया गया है कि अनुमंडल अस्पताल से रविवार की शाम रेफर किये जाने के बाद देर रात बेगुसराय में जख्मी दोनो भाइयों का ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया।लेकिन अभिषेक के शरीर के अंदरूनी भाग (आंत व फेफड़ा) में पहुंची क्षति के कारण अभिषेक को पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी अभिषेक को देखने व्यवसायियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पटना गया।



