प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोरीना गांव में घुम कर भोले भाले महिलाओं को पंडित अपने को बताकर ठगने वाले तीन लोग गांव के नथुनी महतों के दरवाजे पर पहुंच कर महिलाओं को पुजा पाठ करने के बहाने से कुछ टोटके को खत्म करने को लेकर एक महिला से 17, हजार रुपए ठग कर भाग निकले।इसकी सुचना घर वाले को मिली। परिजन गांव में खोजते हुए ठग को पकड़ लिया।सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना पर पहुंची थाने के एस आई शम्भू सिंह,एस आई वत्स राहुल कुमार ने तीनों को आक्रोशित ग्रामीणों के बीच से मुक्त कराया गया । जिसकी पहचान औरंगाबाद जिले के रोहतास सरैया गांव के जूली राठौर के पुत्र नीतीश कुमार नरेश कुमार नवादा जिले के रकयान विगहा के गढ़ानट निरहु कुमार को पुलिस थाने लाकर पूछ ताछ की जा रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



