प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लदौरा गांव की एक पत्नी ने पति के अचानक गायब होने की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी है।पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नदी में डूबने की आशंका को ध्यान में रख कर नदी में एसडीआरएफ की टीम से शनिवार को तलाश शुरू की। गायब की एक चप्पल नदी के किनारे मिली!जिसको लेकर खोज बिन जारी है!देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



