कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के अदिलापुर गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे पांच लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।इसकी जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता राहुल रंजन ने दी.उन्होंने बताया कि मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे अदिलापुर गांव निवासी नंदजी सिंह की पत्नी चिंता देवी पर 14224 रुपये का जुर्माना लगाया गया.वहीं, जवाहर सिंह पर 8368 रुपये, श्रीभगवान सिंह पर 11636 रुपये, परमेश्वर सिंह पर 14258 रुपये और सुदामा सिंह पर 13836 रुपये का जुर्माना लगाया गया।जेइ ने बताया कि इस पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोचस थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने भी की है।



