प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर मंगलवार की पूर्वाहन मुक्तापुर नगर निगम वार्ड 9 में धर्मेंद्र पासवान की पत्नी 40 वर्षीय बीना देवी की देवर बादल पासवान के द्वारा कातिलामा हमला कर हत्या करने के मामले में पति धर्मेंद्र ने अपने छोटे भाई को हत्या आरोपित करते हुए थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिक की में आरोपी द्वारा भाभी से ₹5000 की मांग नशा पान के लिए की गई थी, नहीं देने पर देवर ने भाभी की हत्या कर दी। भाभी के शरीर पर पांच जगह धारदार हथियार से हमला कर गर्दन तक काट दिया। मृतिका को 7 बच्चे थे। सभी एक तरह से नादान ही है पति चालक का काम करता था। समस्तीपुर बहादुरपुर पति का ससुराल था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दर्ज प्राथमिक की के आलोक में घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई थी। बुधवार को हत्या आरोपी को जेल भेजा गया।



