सासाराम कार्यालय/ Etv News 24
सासाराम। नगर निगम सासाराम के वार्ड नंबर 44 में घर घर नल के जल पहुंचाने हेतु मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए की हुई निकासी फिर भी सूखने होठों की नहीं हुई तृप्ति।जी हां चौकिए इस मामले को लेकर नगर निगम सासाराम पर सवाल खड़े होने लगे हैं।जहां नगर निगम सासाराम पार्षदों की फेहरिस्त ने प्रेसवार्ता किया।नगर निगम सासाराम वार्ड 44 की पार्षद केला देवी के प्रतिनिधि सरोज गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि कार्य हुआ नहीं और मेयर तथा सवेदक की मिलीभगत से लाखों रुपए की लूट-खसोट कर लिया गया।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सरोज गुप्ता ने बताया कि मेयर और संवेदक के मिली भगत से वार्ड नंबर 44 में चार योजनाओं की माध्यम से 2514200 रुपए की प्राक्कलित राशि की योजनाओं के माध्यम से 798 घरों में मरम्मत कार्य करके नल का जल पहुंचना था।लेकिन मात्र 200 घरों में जैसे तैसे जल हेतु व्यवस्था किया गया वह भी गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए।जिससे उन घर में भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।ऐसे में वार्ड नंबर 44 में अभी से ही जल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।इसको लेकर पार्षद केला देवी के प्रतिनिधि सरोज गुप्ता ने बताया कि लोगों की शिकायत पर मामले को लोक शिकायत में दायर किया गया है।बड़ी बात है कि इन सब के बीच नगर निगम सासाराम के वार्ड नंबर 44 में इस लाखों रुपए की हुई घालमेल की भुक्तभोगी मोहल्लेवासी है ।जहां सूखने होठों की तृप्ति नहीं हो पा रही है।जिससे लोगों का गुस्सा नगर निगम सासाराम के प्रति सातवें आसमान पर है।वहीं उक्त मामले को लेकर जुटे पार्षदों की फेहरिस्त की समक्ष पार्षद प्रतिनिधि सरोज गुप्ता ने नगर निगम सासाराम की मेयर के बातें को चुनौती देते हुए दावा किया है कि उक्त मामले में ग़लत साबित हुई तो वह वार्ड पार्षद से इस्तीफा दिला देंगे।



