CRIME REPORT:कैमूर/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मोहनिया भभुआ पथ पर खाना खाने के बाद सोमवार की रात सड़क पर टहल रहे शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घायल शिक्षक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से दो खोखा और एक पीलेट बरामद की ।घायल व्यक्ति मोहनिया शहर के इम्तियाज अंसारी बताये जा रहे हैं जो प्राथमिक उर्दू विद्यालय मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 7 में पढाते हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।



